हरतालिका तीज-कविता-7

Started by Atul Kaviraje, September 18, 2023, 08:06:33 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "हरतालिका तीज"
                                    -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०९.२०२३-सोमवार है. आज "हरतालिका तीज" है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इसको हरितालिका तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको हरतालिका तीज की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है हरितालिका तीज पर कविता.

            हरतालिका तीज--

भादो का महीना आया
सुदी की तीज आईं
आओ सखियां सब मिलकर
हरतालिका तीज मनावा

शंकर गौरा की पूजा कर
फुलेरो फूल का सजावा
कुंवारी, सुहागन सब मिल
रात्रि जगाकर तीज मनावा

सोलह सिंगार कर चुंदड़ी पहन
चूड़ियां बिंदी मेहंदी सिंदूर
पग में पायल खनकावा
कुंवारी मांगती सुयोग्य वर

सुहागिन मांगती अखंड सौभाग्य
बिना जल पीकर के व्रत करती
उपवास कर शिव शंभू कहती
मां गौरा के चरणों में शीश झुकावा

बेलपत्र, पुष्प,फल पूजा में चढ़ा कर
आपने व्रत सफल बनावा
जय गौरी मां, शंकर भोले
रखना परिवार खुशहाल हमारा

देना अखंड सौभाग्य आशीर्वाद

--Surya Barman
-------------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-अमर उजाला.कॉम)
                       -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.09.2023-सोमवार
=========================================