हरतालिका तीज-हार्दिक शुभकामनाएं-2

Started by Atul Kaviraje, September 18, 2023, 08:10:27 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "हरतालिका तीज"
                                    -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०९.२०२३-सोमवार है. आज "हरतालिका तीज" है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इसको हरितालिका तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको हरतालिका तीज की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है हरितालिका तीज हार्दिक शुभकामनाएं.

     हरियाली तीज नाम का तात्पर्य उस हरियाली से है जो मानसून के मौसम में छाई रहती है। हरियाली तीज देवी पार्वती को समर्पित है, जो एक सुहागन का प्रतीक है। परिणामस्वरूप, यह त्यौहार सभी विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत रखती हैं और वैवाहिक सुख के लिए देवी पार्वती और भगवान शिव से प्रार्थना करती हैं। कुछ स्थानों पर, अविवाहित लड़कियाँ अपनी पसंद का पति पाने के लिए व्रत रखती हैं।

          हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं--

=========================================
रिमझिम फुहारों की बरखा लाई, सावन की हरियाली

भादो लाया तीज त्यौहार, बढ़ी सुहागन की खुशहाली

लाल चुनर होंठो की लाली, हांथो में रची हैं मेहंदी लाल

लाल जोड़े में बंधी सुहागन, माथे पे सजे है बिंदी लाल

हरियाली तीज की शुभकामनाएं



बादल छाये

ये मेरे अपने सपने

आंखों से निकले, मंडलाये

बूंदें जितनी

चुनी अधखिली कलियां उतनी

बूंदों की लड़ियों के इतने

हार तुम्हें मैंने पहनाये

गरजे सावन के घन घिर घिर

नाचे मोर बनों में फिर फिर

जितनी बार

चढ़े मेरे भी तार

छन्द से तरह तरह तिर

तुम्हें सुनाने को मैंने भी

नहीं कहीं कम गाने गाये

Happy Hartalika Teej


मेरा मन झूम-झूम नाचे

गाये तीज के हरियाले गीत

आज पिया संग झूलेंगे

संग में मनाएंगे हरियाली तीज



हरियाली तीज की शुभकामनाएं

पेड़ों पर झूले, सावन की फुहार

मुबारक हो आपको तीज का त्यौहार !

Happy Hariyali Teej..!



देवी पार्वती और भगवान शिव आपके जीवन में प्यार और शांति प्रदान करें,

समृद्धि, खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और धन प्राप्त हो। तीज की शुभकामनाऐं!

कच्ची-पक्की नीम की निम्बोली

सावन जल्दी आयो रे म्हारो दिल धड़क जाए

सावन जल्दी आयो रे हरयाली तीज की हार्दिक बधाई


मेहंदी से सजे हाथ
नव-विवाहितों की खनकती
चूड़ियों और घेवर की मिठास
मुबारक हो आपको हरियाली तीज !
हैप्पी हरियाली तीज !
=========================================

--By Dinesh Kumar
----------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ईझी हिन्दी.इन)
                         -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.09.2023-सोमवार
=========================================