हरतालिका तीज-कविता-8

Started by Atul Kaviraje, September 18, 2023, 08:14:59 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "हरतालिका तीज"
                                    -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०९.२०२३-सोमवार है. आज "हरतालिका तीज" है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इसको हरितालिका तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको हरतालिका तीज की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है हरितालिका तीज कविता.

               हरितालिका तीज कविता--

झम झम झम झम मेघ बरसते हैं सावन के

छम छम छम गिरतीं बूंदें तरुओं से छन के

चम चम बिजली चमक रही रे उर में घन के

थम थम दिन के तम में सपने जगते मन के

ऐसे पागल बादल बरसे नहीं धरा पर

जल फुहार बौछारें धारें गिरतीं झर झर

आंधी हर हर करती, दल मर्मर तरु चर चर

दिन रजनी औ पाख बिना तारे शशि दिनकर

पंखों से रे, फैले फैले ताड़ों के दल

लंबी लंबी अंगुलियाँ हैं चौड़े करतल

तड़ तड़ पड़ती धार वारि की उन पर चंचल

टप टप झरतीं कर मुख से जल बूंदें झलमल

नाच रहे पागल हो ताली दे दे चल दल

झूम झूम सिर नीम हिलातीं सुख से विह्वल

हरसिंगार झरते, बेला कलि बढ़ती पल पल

हंसमुख हरियाली में खग कुल गाते मंगल?

दादुर टर टर करते, झिल्ली बजती झन झन

म्यांउ म्यांउ रे मोर, पीउ पिउ चातक के गण

उड़ते सोन बलाक आर्द्र सुख से कर क्रंदन

घुमड़ घुमड़ घिर मेघ गगन में करते गर्जन

वर्षा के प्रिय स्वर उर में बुनते सम्मोहन

प्रणयातुर शत कीट विहग करते सुख गायन

मेघों का कोमल तम श्यामल तरुओं से छन

मन में भू की अलस लालसा भरता गोपन

रिमझिम रिमझिम क्या कुछ कहते बूंदों के स्वर

रोम सिहर उठते छूते वे भीतर अंतर

धाराओं पर धाराएं झरतीं धरती पर

रज के कण कण में तृण तृण की पुलकावलि भर

पकड़ वारि की धार झूलता है मेरा मन

आओ रे सब मुझे घेर कर गाओ सावन

इन्द्रधनुष के झूले में झूलें मिल सब जन

फिर फिर आए जीवन में सावन मन भावन |

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-ईझी हिन्दी.इन)
                        --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.09.2023-सोमवार
=========================================