गणेश चतुर्थी-जानकारी-1

Started by Atul Kaviraje, September 19, 2023, 03:47:51 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "गणेश चतुर्थी"
                                       --------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१९.०९.२०२३-मंगळवार है. आज "गणेश चतुर्थी" है. भगवान गणेश को समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। लोग इस दौरान घरों में बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्री गणेश चतुर्थी की बहोत सारी शुभकामनाये. आईए, पढते है गणेश चतुर्थी पर महत्त्वपूर्ण जानकारी. 

       Ganesh Chaturthi 2023: कब है गणेश चतुर्थी व्रत? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व--

     प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान श्री गणेश की उपासना का विधान है। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन को विशेष रूप से भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

         Ganesh Chaturthi 2023 जानिए कब मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व?--

     भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाता है।

     इस दिन गणपति बप्पा को गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश को घर लाया है।

            जानते हैं, वर्ष 2023 में कब मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व?--

     सनातन धर्म में भगवान गणेश की उपासना का विशेष महत्व है। भगवान गणेश की उपासना प्रथम देवता के रूप में की जाती है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गणपति बप्पा को गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश को घर लाया है और विधिवत उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि, बल एवं बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं, वर्ष 2023 में कब मनाया जाएगा गणेश चतुर्थी पर्व?

             गणेश चतुर्थी 2023 तिथि--

     हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 18 सितंबर दोपहर 02:09 से 19 सितंबर दोपहर 03:13 तक रहेगी। ऐसे में गणेश चतुर्थी पर्व 19 सितंबर 2023, मंगलवार के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन पूजा मुहूर्त सुबह 11:01 से दोपहर 01:26 तक रहेगा।

             गणेश विसर्जन 2023 कब है--

     वैदिक पंचांग के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को विदा किया जाता है। पंचांग में बताया गया है कि गणेश चतुर्थी पर्व का समापन इस वर्ष 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन होगा और इसी दिन देश भर में गणेश विसर्जन किया जाएगा।

             गणेश चतुर्थी पूजा विधान--

     शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर्व के दिन साधक सुबह स्नान-ध्यान करें और पूजा स्थल की अच्छे से साफ-सफाई करें। इसके बाद भगवान गणेश की विधिवत उपासना करें। शुभ मुहूर्त के समय ईशान कोण में एक साफ चौकी पर नया वस्त्र बिचकर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें और नितदिन सुबह व संध्या काल में विधिवत उपासना करें। पूजा के बाद आरती अवश्य करें।

--By Shantanoo Mishra
--------------------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जागरण.कॉम)
                         ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.09.2023-मंगळवार.
=========================================