गणेश चतुर्थी-जानकारी-4

Started by Atul Kaviraje, September 19, 2023, 04:25:57 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "गणेश चतुर्थी"
                                      --------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१९.०९.२०२३-मंगळवार है. आज "गणेश चतुर्थी" है. भगवान गणेश को समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। लोग इस दौरान घरों में बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्री गणेश चतुर्थी की बहोत सारी शुभकामनाये. आईए, पढते है गणेश चतुर्थी पर महत्त्वपूर्ण जानकारी. 

             Ganesh Chaturthi 2023:--

     गणपति बप्पा मोरया! आपने अक्सर इस नाम का जैकारा हर हिन्दू के मुँह से सुना होगा। साथ ही साल में एक बार सड़कों पर हजारों की तादात में भगवान गणेश की मूर्ति को ले जाते हुए भीड़ को नाचते गाते देखा होगा। इस दिन को गणेश चतुर्थी या vinayagar chaturthi के नाम से जाना जाता है। यह काफी लोकप्रिय हिंदू त्योहार है, जिसमें लोग भगवान गणेश के जन्म का जश्न मनाते हैं। इस दिन से 11 दिन पहले भगवान गणेश की प्रतिमा को घर में रखने के बाद विशाल जुलूस निकाला जाता है।

     गणेश चतुर्थी की यह पूजा प्रमुख रूप से भारत में एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाई जाती है, जिसमें सार्वजनिक और निजी तौर पर गणेश मिट्टी की मूर्तियों की स्थापना की जाती है। ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि इस साल गणेश चतुर्थी कब है (ganesh chaturthi kab hai)? तो बता दें इस साल 19 सितंबर 2023 को देशभर में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की जाएगी। इस त्योहार पर लोग भगवान विनायक यानई गणेश को नई शुरुआत और बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रूप में मानते हैं। समृद्धि और ज्ञान के लिए भी भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

           आखिर Ganesh Chaturthi का इतिहास क्या है?--

     भगवान गणेश, जो माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र है, उनको कई सारे नाम जैसे की हेरम्बा, एकदंत, गणपति, विनायक और पिल्लैयार से जाना जाता है। इसके साथ ही vinayagar chaturthi त्योहार का इतिहास मराठा साम्राज्य के सम्राट छत्रपति शिवाजी से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि गणेश चतुर्थी भगवान के जन्म का उत्सव है।

--Gunjan Mahor
------------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हर जिंदगी.कॉम)
                       ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.09.2023-मंगळवार.
=========================================