गणेश चतुर्थी-कविता-13

Started by Atul Kaviraje, September 19, 2023, 05:06:22 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "गणेश चतुर्थी"
                                     --------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१९.०९.२०२३-मंगळवार है. आज "गणेश चतुर्थी" है. भगवान गणेश को समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। लोग इस दौरान घरों में बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्री गणेश चतुर्थी की बहोत सारी शुभकामनाये. आईए, पढते है गणेश चतुर्थी पर कविता. 

          गणेश चतुर्थी पर कविता (Poem on Ganesh Chaturthi)--

3.  जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया
जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया
भोली भाली सूरत वाले, माँ गौरी और नीलकंठ के पुत्र हैं बड़े प्यारे
जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया।

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी में बाप्पा हैं पधारे,
ढोल नगाड़े से करो स्वागत इनका, अरे बप्पा आले रे आले!
जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया।

अपनी नटखट हरकतों से माँ का मन मोहते हो,
मूषक की सवारी कर के संसार के विघ्न हरते हो।
जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया।

सबके प्रिय सबके हितैषी तेरे दया का द्वार सदैव खुला,
तुमझे ही मांगे तेरी जोगी, तेरी चौखट से मिले हर मन की कही।
जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया।

जब राह कोई ना आए नजर सिद्धिविनायक हाथ थाम लेता है,
सबकी बिगड़ी को पल भर में विघ्नेश्वर सवार देता है।
जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया।

बप्पा तेरे आने से रौशन-रौशन घर हो जाता है,
तेरे जाते ही घर में भी सूनापन सा छा जाता है।
जय जय जय बप्पा मोरिया की जय जय बप्पा मोरिया।

                  (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी पेरेंटिंग.फर्स्ट क्राय.कॉम)
                 --------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.09.2023-मंगळवार.
=========================================