गणेश चतुर्थी-गणेश भगवान के लोकप्रिय भजन-1

Started by Atul Kaviraje, September 19, 2023, 05:28:04 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "गणेश चतुर्थी"
                                    --------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१९.०९.२०२३-मंगळवार है. आज "गणेश चतुर्थी" है. भगवान गणेश को समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। लोग इस दौरान घरों में बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्री गणेश चतुर्थी की बहोत सारी शुभकामनाये. आईए, पढते है श्री गणेश भगवान के लोकप्रिय भजन. 

1. घर में पधारो गजाननजी मेरे घर में पधारो लिरिक्स--

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा, मेरे घर में पधारो ।

राम जी आना, लक्ष्मण जी आना
संग में लाना सीता मैया, मेरे घर में पधारो ॥

ब्रम्हा जी आना, विष्णु जी आना
भोले शशंकर जी को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥

लक्ष्मी जी आना, गौरी जी आना
सरस्वती मैया को ले आना, मेरे घर में पधारो ॥

विघन को हारना, मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना, मेरे घर में पधारो ॥

                   (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-भजन लॅरिक्स इन हिंदी.इन)
                  ------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.09.2023-मंगळवार.
=========================================