गणेश चतुर्थी-जानकारी-6

Started by Atul Kaviraje, September 19, 2023, 05:56:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                     "गणेश चतुर्थी"
                                    --------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१९.०९.२०२३-मंगळवार है. आज "गणेश चतुर्थी" है. भगवान गणेश को समर्पित पर्व गणेश चतुर्थी जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। लोग इस दौरान घरों में बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको श्री गणेश चतुर्थी की बहोत सारी शुभकामनाये. आईए, पढते है श्री गणेश भगवानजी की जानकारी. 

     गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के रूप में भी जाना जाता है, यह एक हिंदू त्यौहार है। माना जाता है कि यह त्यौहार गणेश जी के कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आगमन पर उनकी माता पार्वती जी के साथ मनाया जाता है।

     यह त्यौहार घर-घर में तथा सार्वजनिक रूप से विशाल पंडालों में मिट्टी की मूर्तियों को स्थापित करके और हिन्दू वैदिक भजनों, म‌‍‌‌न्त्रो और ग्रंथों द्वारा प्रार्थना और व्रत आदि जप से मनाया जाता है। दैनिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण होता है।  गणेशजी का प्रिय प्रसाद मोदक मिठाई हैं। गणेशोत्सव गणेश चतुर्थी पर आरंभ होकर दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है।

     उस समय गणेशजी की मूर्तियों को सार्वजनिक रूप में संगीत और सामूहिक मंत्रोचारण के साथ पास ही के नदी या समुद्र में श्रृद्धा भाव से गणेश जी की मूर्तियों को विसर्जित किया जाता है। अकेले मुंबई में, प्रतिवर्ष लगभग 150,000 मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।

     विसर्जन के बाद मिट्टी की मूर्तियां भंग हो जाती है और कहते है कि गणेशजी कैलाश पर्वत पर माता पार्वती और शिवजी के पास लौट जाते हैं।

     भगवान गणेशजी को प्रथम पूज्यनीय देवता के रूप में जाना जाता है और सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने के साथ-साथ ज्ञान और बुद्धि के भगवान भी मानते हैं। पूरे भारत में यह त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

                         (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-रॉक n रोल.इन)
                        ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.09.2023-मंगळवार.
=========================================