ऋषि पंचमी-जानकारी-10

Started by Atul Kaviraje, September 20, 2023, 05:41:18 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "ऋषि पंचमी"
                                       -------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२०.०९.२०२३-बुधवार है. आज "ऋषि पंचमी" है. इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 19 सितंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी और 20 सितंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 16 मिनट पर इसका समापन होगा. पौराणिक मान्यता के अनुसार स्त्रियों को रजस्वला में धार्मिक कार्य, घर के कार्य करने की मनाई होती है. मराठी कविटके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको ऋषि पंचमी की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईये, पढते है ऋषि पंचमी की  महत्त्वपूर्ण जानकारी. 

        Rishi Panchami 2023: जानियें ऋषि पंचमी व्रत कब है? पढ़ियें इस व्रत में क्या करें और क्या ना करें?--

     सभी दोषों एवं पापों का नाश करने वाला और मोक्ष प्रदान करने वाला है ऋषि पंचमी का व्रत । जानियेंं ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) कब है? पढ़ियें ऋषि पंचमी व्रत की कथा (Rishi Panchami Vrat Katha), पूजन विधि, उद्यापन विधि और व्रत के नियम...

     भाद्रपद माह (भादों) की शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि के दिन ऋषि पंचमी का व्रत (Rishi Panchami Vrat) एवं पूजन किया जाता हैं। इस दिन सप्त-ऋषियों की पूजा का विधान हैं। हिंदु धर्म के कुछ नियम हैं और जो उनका पालन नही करते या भूलवश कोई गलती हो जाती है तो उन्हे उसका दोष लगता हैं, उदाहरण के लिये रजस्वला स्त्री के लिये कुछ नियम हैं और यदि वो जानबूझकर या अनजाने उन नियमों का पालन नही करती है तो उसे और उसके परिवार वालों को दोष लगता हैं। ऐसी मान्यता है की इस दिन का व्रत एवं पूजन करने से साधक सभी प्रकार के दोषों से मुक्त हो जाता हैं।

         ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) का दिन ऋषियों को ही समर्पित हैं। इस दिन इन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती हैं।--

कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि, वशिष्ठ

            ऋषि पंचमी कब हैं?--

     इस वर्ष ऋषि पंचमी (Rishi Panchami) का व्रत एवं पूजन 20 सितम्बर, 2023 बुधवार के दिन किया जायेगा।

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-प्रभूभक्ती.नेट)
                         -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-20.09.2023-बुधवार.
=========================================