जय जय राम… सिया राम

Started by शिवाजी सांगळे, November 06, 2023, 02:28:03 AM

Previous topic - Next topic

शिवाजी सांगळे

जय जय राम

जय जय राम... सिया राम
जय जय राम... सिया राम 2

ऋषि मुनियोंके रक्षण कर्ता
तुम हो त्राता, भाग्य विधाता
बना दो हमारे बिगडे काम... ||१||
जय जय राम... सिया राम 2

सुग्रीवको आपने ही बचाया
खोया उनका राज्य दिलाया
उंचा किया मित्रता का नाम... ||२||
जय जय राम... सिया राम 2

शबरी आपको, झूठे बेर चखायी
अहिल्याको आपने मुक्ति दिलाई
बढा दिया सारे भक्तों का सम्मान... ||३||
जय जय राम... सिया राम 2

न्याय का पाठ जग को सिखाया
बिभीषन को भी गलें से लगाया
सौंप दिया उनको लंका का धाम... ||४||
जय जय राम... सिया राम 2

युगपुरुष आपसा दूजा नहीं कोई
चरित्र आपका कैसे भुलेगा कोई
जीवन में रोज आता है वो काम... ||५||
जय जय राम... सिया राम 2

©शिवाजी सांगळे 🦋papillon
 संपर्क: +९१ ९५४५९७६५८९
©शिवाजी सांगळे 🦋papillon
संपर्क: +९१ ९५४५९७६५८९