धनतेरस-शुभकामनाएं

Started by Atul Kaviraje, November 10, 2023, 10:31:15 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "धनतेरस"
                                       ----------

मित्रो,

     आज दिनांक-१०.११.२०२३-शुक्रवार है. आज "धनतेरस" है. यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के पिता भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी का बड़ा ही महत्व है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको धनतेरस और दीपावली की बहोत सारी शुभकामनाये. आईये, पढते है धनतेरस की शुभकामनाएं.

       Happy Dhanteras 2023 : इस खास अंदाज में अपने दोस्तों को दें धनतेरस की शुभकामना--

     कृष्ण पक्ष के कार्तिक महीने के 13 वें दिन मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व लोगों के जीवन को समृद्धि से भर देता है। हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला यह त्योहार धनत्रयोदशी और धन्वंतरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है।

     धनतेरस का त्योहार स्वास्थ्य, कल्याण का प्रतीक है। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि के अवतार के साथ ही यह पर्व अस्तित्व में आया। धनतेरस के दिन चांदी और सोने के बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के दिन, मृत्यु के देवता भगवान यमराज के लिए दीपक जलाए जाते हैं। इसी के साथ धनतेरस के शुभ पर्व पर आप अपने रिश्तेदारों और मित्रों को धनतेरस की शुभकामनाएं अवश्य भेजें।

           धनतेरस की शुभकामनाएं--

=========================================
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

यह धनतेरस इतना खास हो,
घर आपके लक्ष्मी का वास हो,
दूर ना हो कोई सब आपके पास हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

सोने का रथ चांदी की पालकी, बैठकर जिसमें है मां लक्ष्मी आई,
देने आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की बधाई।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आए लक्ष्मी जी आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले अपार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

दीपक की रोशनी, मिठाई मिठाइयों की मिठास,
पटाखों की बौछार, धन धान की बरसात हर दिन
आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्योहार।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज से आपके यहां होगी धन की बरसात
होगा माता लक्ष्मी का निवास
संकट का होगा नाश और
सर पर होगा उन्नति का ताज।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

मेहनत कर्म करने वाले पर
रहे लक्ष्मी जी की कृपा सदा
लाखों खर्च करने के बाद भी
पैसा बचता ही रहे सदा।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!

इस धनतेरस ईश्वर करें कुछ खास हो,
दिलों में खुशियां हर घर में सुख का वास हो,
मिटे दूरियां सब आपके पास हो
यह धनतेरस आपके लिए खास हो।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
=========================================

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-समय लाईव्ह.कॉम)
                       -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-10.11.2023-शुक्रवार.
=========================================