लफ़्ज़ों का खेल-दिल लौटा दो-दिल लौटा दो...

Started by Atul Kaviraje, November 10, 2023, 11:02:19 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "लफ़्ज़ों का खेल"
                                     ----------------

मित्रो,

     आज सुनते है, "लफ़्ज़ों का खेल" इस शीर्षक के अंतर्गत, "जुबिन नौटियाल, पायल देव" की आवाज मे "दिल लौटा दो" फिल्म का गीत.

                                   "दिल लौटा दो..."
                                  -----------------

जो हमसफर हम नहीं हैं
तो यहीं पर छोड़ दो
रहने दो सारे बहाने
मुझे आकर बोल दो
हम खुद ही जुदा हो जाएँगे
कह दो बस इतना तुम
कह दो प्यार नहीं, चले जाएँगे
दिल लौटा दो
दिल लौटा दो मेरा, चले जाएँगे
चले जाएँगे

माना बड़ा मुश्किल है
मेरा तुम्हें भूल जाना
जितना कभी पास थे हम
उतना है अब दूर जाना
जहाँ खुशबू तुम्हारी ना आये
ना आये तेरी यादें
कोई बता दो जगह चले जाएँगे
दिल लौटा दो...

ज़िंदगी ने साथ मेरे ऐसा मज़ाक किया है
सुन के जिसे हम रोये और जहां हँसता है
तेरा दिल ही बचा है पास मेरे
गर ये भी तुझे दे दिया
होकर के तन्हा कहाँ जाएँगे
छोड़ के ये दुनिया चले जाएँगे
दिल लौटा दो...

=======================
दिल लौटा दो - Dil Lauta Do
Movie/Album: दिल लौटा दो (2021)
Music By: पायल देव
Lyrics By: कुणाल वर्मा
Performed By: जुबिन नौटियाल, पायल देव
=======================

               (साभार एवं सौजन्य-हिंदी लैरिकस प्रतीक.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
                       (संदर्भ-Lyrics In Hindi-लफ़्ज़ों का खेल)
              ----------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-10.11.2023-शुक्रवार.
=========================================