दीपावली पाड़वा-जIनकारी

Started by Atul Kaviraje, November 14, 2023, 08:04:15 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                     "दीपावली पाड़वा"
                                    -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१४.११.२०२३-मंगळवार है. आज "दीपावली पाड़वा" है. हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन सुख, शांति और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की पूजा अनुष्ठान के पश्चात बलि प्रतिपदा को दीपावली पाडवा के रूप में मनाया जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको दीपावली पाड़वा एवं दिवाली त्योहार की बहोत सारी शुभकामनाये. आईए, लेते है दीपावली पाड़वा की जIनकारी.

          दीपावली की पांच महत्वपूर्ण तिथियों में एक है 'दीवाली पाड़वा'! जानें इसका महत्व एवं परंपरा !--

     हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन सुख, शांति और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की पूजा अनुष्ठान के पश्चात बलि प्रतिपदा को दीपावली पाडवा के रूप में मनाया जाता है.
     
     हिंदू धर्म के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन सुख, शांति और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की पूजा अनुष्ठान के पश्चात बलि प्रतिपदा को दीपावली पाडवा के रूप में मनाया जाता है. यह त्यौहार भारत के लगभग हर प्रदेशों में विभिन्न रीति रिवाजों के साथ मनाया जाता है, मगर महाराष्ट्र में इसकी धूम कुछ ज्यादा देखी जाती है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष यह पर्व 5 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा. आइये जानें दीपावली महापर्व के इस महत्वपूर्ण दिन को किस तरह सेलिब्रेट किया जाता है.

             दीवाली पड़वा का महत्व--

     दीवाली महोत्सव की श्रृंखला का प्रमुख हिस्सा होने के कारण इस दिन का हिंदू धर्म में खास महत्व बताया गया है. इसलिए इस दिन को महाराष्ट्र के मूल निवासी यानी महाराष्ट्रीयन लोग बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं. इस दिन लोग सोना खरीदते हैं, सुहागन स्त्रियाँ पति की आरती उतारती हैं, रात्रि में आतिशबाजियाँ होती हैं. उत्तर भारत में इस दिन लोग गंगा अथवा किसी पवित्र नदी अथवा सरोवर में स्नान करते हैं. ब्राह्मण अथवा गरीबों को दान करते हैं. व्यापारियों के लिए इसे वर्ष की शुरुआत के रूप में देखा जाता है.

               कैसे मनाते हैं यह पर्व--

     दीवाली की अगली सुबह-सवेरे स्नान-ध्यान एवं सुर्योपासना के पश्चात नये अथवा स्वच्छ वस्त्र धारण कर पंचरंगी रंगोली से बलि की प्रतिमा बनायें. अब पड़वा की पूरे विधि विधान से पूजा करें. पूजा के दरम्यान मराठीभाषी लोग मराठी भाषा में ' राज्य येवो' इन पंक्तियों का उच्चारण करते हुए भगवान से प्रार्थना करते है.

              कृषि संबद्ध पर्व--

     महाराष्ट्र में अधिकांश पर्व कृषि संस्कृति के इर्द-गिर्द मनाई जाती है, इसे पौराणिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि ये पर्व प्रकृति से रिलेटेड होते हैं. यह पर्व हम ऐसे माह यानी कार्तिक मास में मनाते हैं, जब खेतों में नई फसलें बोये जाने की शुरुआत होती है, इसीलिए इस दिन का महत्व हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है. आखिर भारत एक कृषि प्रधान देश जो है.

--Rajesh Srivastav
---------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी.लेटेस्टली.कॉम)
                     ------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-14.11.2023-मंगळवार.
=========================================

CHECK OUT MY SOCIALS -

INSTAGRAM - https://instagram.com/atul_chya_kavita
PINTEREST - https://www.pinterest.com/chyakavitaatul55/
TWITTER(X)- https://twitter.com/AtulChyaKavita
YOUTUBE   - https://www.youtube.com/@atulchyakavita4928/videos
FACEBOOK  - https://www.facebook.com/atulchyakavita
=========================================