दिन-विशेष-लेख-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन-A

Started by Atul Kaviraje, December 14, 2023, 09:54:31 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                   "दिन-विशेष-लेख"
                              "राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन"
                             ------------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज दिनांक-14.12.2023-गुरुवार आहे. १४ डिसेंबर, हा दिवस "राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिन" म्हणूनही ओळखला जातो. वाचूया, तर या दिवसाचे महत्त्व, आजच्या या "दिन-विशेष-लेख" या शीर्षकI-अंतर्गत.

     14 डिसेंबर (14th December) रोजी 'राष्ट्रीय ऊर्जा संवर्धन दिन' (National Energy Conservation Day) साजरा केल्या जातो. अक्षय ऊर्जेचा वापर करुन, संपुष्टात येणाऱ्या ऊर्जेचे स्त्रोत हे जपुन वापरायला हवेत, असा संदेश या दिवसाच्या माध्यमातुन (significance of this day) दिला जातो.

            राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस--

     हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा इस दिवस का आयोजन ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। ऊर्जा संरक्षण दिवस का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन जैसे विषय के बारे में लोगों में जागरूक विकसित करना है।

     इस दिवस पर ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के साथ-साथ 'ग्लोबल वार्मिंग' के प्रभाव को कम करने के लिए ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाता है। उर्जा संरक्षण दिवस 2021 पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत बिजली मंत्रालय ने 8 से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन भी किया था।

           ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) क्या है ?--

     ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency), ऊर्जा दक्षता की सेवाओं को संस्थागत रूप देने के लिए बनाई गई भारत सरकार की एक एजेंसी है। इसका गठन ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के अन्तर्गत किया गया था। यह एजेंसी बिजली मंत्रालय के अन्तर्गत कार्य करती है। इस निकाय का काम भारत में ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा के उपयोग में दक्षता बढ़ाने में मदद करना है।

            ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की भूमिका--

     बीईई, उर्जा संरक्षण के लिए मुख्यरुप से रेग्युलेटरी बॉड़ी की तरह काम करता है। इसके निम्न कार्य है –

-बीईई विभिन्न उपकरों द्वार न्यूनतम ऊर्जा उपयोग के मानकों और लेबलिंग डिजाइन का विकास करने का काम करता है।

-यह ऊर्जा संरक्षण के लिए विशेष बिल्डिंग निर्माण कोड का विकास करने का काम करता है।

           ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) के प्रमुख कार्य--

-ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना और सूचना का प्रसार करना।
-ऊर्जा के कुशल उपयोग और इसके संरक्षण के लिए तकनीकों में खामियों को दूर करना और विशेषज्ञों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
-ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना।
-उर्जा संरक्षण के लिए परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रियाओं का विकास करना।
-पायलट परियोजनाओं और प्रदर्शन परियोजनाओं के कार्यान्वयन को तैयार करना और उनकी सुविधा प्रदान करना।
-ऊर्जा कुशल प्रक्रियाओं, उपकरणों और प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा देना।
-ऊर्जा दक्ष उपकरण या उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाना।
-ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं के वित्तपोषण को बढ़ावा देना
-ऊर्जा के कुशल उपयोग और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
-ऊर्जा के कुशल उपयोग और इसके संरक्षण पर शैक्षिक पाठ्यक्रम तैयार करना।
-ऊर्जा के कुशल उपयोग और इसके संरक्षण से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कार्यक्रमों को लागू करना।

         राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस से जुड़ी जरुरी बातें –

-ऊर्जा के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साल 1991 से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। ऊर्जा का संरक्षण करना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके द्वारा ही हम एक हरित और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।

-इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है।

-यह दिवस, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बारे में भी लोगों को जागरूक करने पर ध्यान केंद्रित करता है और ऊर्जा संसाधनों को बचाने की दिशा में प्रयासों को बढ़ावा देता है।

-ऊर्जा संरक्षण दिवस, ऊर्जा दक्षता और संरक्षण के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालता है।

-पिछले साल 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 8 से 14 दिसंबर 2021 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया गया।

          बिजली मंत्रालय के तहत बीईई ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया –

-ऊर्जा कुशल भारत (Energy Efficient India)

-आजादी का अमृत महोत्सव: स्वच्छ ग्रह (Cleaner Planet)

                        (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-बैजूस.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-14.12.2023-गुरुवार.
========================================