ऐसा लगता हैं

Started by शिवाजी सांगळे, November 14, 2025, 01:23:16 AM

Previous topic - Next topic

शिवाजी सांगळे

ऐसा लगता हैं

दुनिया से कट गए हैं,अब ऐसा लगता हैं
किससे हुयी गलती,मन सोच में रहता हैं

कमजोर नहीं है रिश्ते शाखों से जानते हैं
शायद,इरादा पतझड का गलत लगता हैं

इतनी आसानी से यूं न हम टूटते जड़ों से
जानेसे हमारे किसी को सुकून मिलता हैं

बेवजह, हरकत कोई तो बडी की होगी?
हर एक झोंका, हवा का पेड से कहता हैं

चलो अच्छा हुआ,वक्त पर समझ आया
एक अच्छा काम,किसीको तो खलता हैं

©शिवाजी सांगळे 🦋 papillon
संपर्क: +९१ ९५४५९७६५८९
©शिवाजी सांगळे 🦋papillon
संपर्क: +९१ ९५४५९७६५८९