छुपे चेहरे

Started by शिवाजी सांगळे, March 20, 2026, 06:00:12 PM

Previous topic - Next topic

शिवाजी सांगळे

छुपे चेहरे

छुपे रहते है चेहरे के पीछे चेहरे
अक्सर कई अजीबोगरीब चेहरे

मौसम की तरहां, वक्त वक्त पर
बदल जाते है, ये ऐसे छुपे चेहरे

लगती होगी शर्म, गिरगिटों को
तोहमत ऐसी लाते है झूठे चेहरे

मुश्किलों भरा,दौर है यह मानो
समय के चलते,पढा करो चेहरे

©शिवाजी सांगळे 🦋 papillon
संपर्क: +९१ ९५४५९७६५८९
©शिवाजी सांगळे 🦋papillon
संपर्क: +९१ ९५४५९७६५८९